100वें जन्मदिन पर बुजुर्ग ने करवाई दोबारा शादी, दुल्हन 90 की

NEW DELHI : आज के समय में अपना जन्मदिन यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लेकिन, पश्चिम बंगाल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने 100वें जन्मदिन को इस अंदाज में सेलिब्रेट किया कि ये मामला देश भर में सुर्खियों में आ गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुर्शिदाबाद जिले के विश्वनाथ सरकार ने अपनी 90 वर्षीय पत्नी सुरोधवानी से दोबारा शादी की। इस बारे में बुजुर्ग युगल की बहू गीता सरकार ने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि दोबारा शादी करवाने का विचार तब आया जब कुछ महीने पहले मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही देखा था। जिसके बाद, मैंने यह आइडिया परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शेयर किया। फिर सभी ने इस प्लान को लागू करने में मेरा साथ दिया।
इस बुजुर्ग कपल की शादी साल 1953 में हुई थी। उनके बच्चे, पोते-पोतियां और परपोते दूसरे राज्यों में रहते हैं। हालांकि, शादी के लिए सभी गांव आए थे। बुजुर्ग कपल के पोतों में से एक पिंटो मोंडोल ने कहा, ‘दुल्हन दूल्हे के परिवार में आती है। इसलिए, हमने उसी को ध्यान में रखकर योजना बनाई। भले ही हमारे दादा-दादी जियागंज के बेनियापुकुर गांव में रहते हैं। वैसे हमारा पुश्तैनी घर बामुनिया गांव में है, जो लगभग 5 किलोमीटर दूर है। मेरी दादी को दो दिन पहले वहां ले जाया गया था।’ 90 वर्षीय दुल्हन को तैयार करने में पोतियों ने मदद की। जबकि पोते ने 100 साल के दूल्हे को तैयार किया। विश्वनाथ, बुधवार को घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने बमुनिया गए। दूल्हे के पहुंचते ही आतिशबाजी की गई। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरों को फूलों का हार पहनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *