रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. कोरोनावायरस महामारी के इस समय में यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए 10 अप्रैल से कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इनमें चार शताब्दी ट्रेनें और एक दुरंतो स्पेशल ट्रेन और एक हमसफर ट्रेन शुरू करने है. उत्तर रेलवे ने 10 अप्रैल यानी कल से शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और हमसफर ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी में है. इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की. यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा. कन्फर्म टिकट वाले यात्री कर सकेंगे यात्रा इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति होगी. गोयल ने कहा कि चार शताब्दी एक्सप्रेस और एक जोड़ी हमसफर और दुरंतो में से प्रत्येक 10 अप्रैल से सेवाएं शुरू करेगी. इनमें नई दिल्ली-अमृतसर (डेली), नई दिल्ली-अमृतसर (वीकली), चंडीगढ़-दिल्ली (हफ्ते में 6 दिन), नई दिल्ली-दौराई (डेली) शामिल हैं. इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन दुरंतो स्पेशल सराय रोहिल्ला, दिल्ली-जम्मू तवी के बीच चलेगी. बता दें कि आईआरसीटीसी ने पहले ही 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेनों की सेवाएं शुरू कर दी हैं.