हॉम डिलवरी का आर्डर लेट होने के बाद कहासुनी ऑर्डर ब्वॉय ने झूठा आरोप लगाया

जालंधर, (संजय शर्मा)-तेज मोहन नगर में हॉम डिलवरी का आर्डर लेट होने के बाद आर्डर देने वाले की कहासुनी के बाद ऑर्डर ब्वॉय ने पुलिस कंट्रोल रुम में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी जेब से 1600 रुपए की नकदी के साथ मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया। जानकारी के अनुसार रवि वर्मा निवासी किशनपुरा तेज मोहन नगर में मन्नू गिल को हॉम डिलवरी आर्डर देने के लिए आया। आर्डर एक घंटे से ज्यादा लेट हो गया। जिसके चलते मन्नू गिल ने ऑर्डर लेट होने की वजह पूछी जिसके चलते दोनों में कहासुनी हो गई। आर्डर ब्वॉय बिना रुपए लिए चला गया और उसने पुलिस कंट्रोल रुम में पैसे छीनने और मोबाइल पटकने की शिकायत दर्ज करवा दी। थाना 5 की पुलिस ने इस मामले में जांच की तो मामला साफ हुआ कि रुपए नही छीने गए और न ही मोबाइल जमीन पर पटका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *