जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक पूरे देश पर मॉनसून छा गया है जिसका असर अब उत्तर भारत में भारी बारिश के साथ देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई जिसके कारण कई जगहों पर पानी भी भर गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बादल फटने और नदियों के उफान पर आ जाने से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। यहां लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. मौसम विभीग ने हिमाच प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश का णुमान जताया है।