मुंबई, मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक होता नजर आ रहा है। सोमवार को बीड़ में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी के बाद भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों की इस हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। भीड़ ने विधायक के माजलगांव स्थित आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वाहनों के साथ ही घर के बाहरी परिसर को भी आग के हवाले कर दिया।