स्कूल की टीचर तृप्ता त्यागी ने एक बच्चे को क्लास के अन्य बच्चों से पिटवाया

मुजफ्फरनगर , उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इसमें एक टीचर बच्चों से एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ मरवाती नजर आ रही है. टीचर ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इस घटना से लोगों में आक्रोश है. साथ ही सियासी घमासान भी मचा हुआ है. उधर, पीड़ित छात्र ने आपबीती सुनाई है और आरोपी टीचर का बयान भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है. यहां प्राइवेट स्कूल की टीचर तृप्ता त्यागी एक बच्चे को अन्य बच्चों से पिटवा रही थी. बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसने पहाड़ा नहीं याद किया था. इसी बात पर टीचर को इतना गुस्सा आया कि बच्चे को बुरी तरह पिटवाया. इस मामले में पीड़ित बच्चे ने कहा, “मैंने पहाड़ा (Multiplication table) नहीं याद किया था, इसलिए मेरे सहपाठियों ने थप्पड़ मारा. ऐसा करने के लिए उनसे टीचर ने कहा था. इसके बाद उन्होंने मुझे एक घंटे तक पीटा”. बच्चे के चचेरे भाई ने बनाया कि वो किसी काम से स्कूल गया था. वहां देखा कि टीचर अन्य बच्चों से भाई को थप्पड़ मारने के लिए कह रही थी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *