ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के बीच भारतीय बाजार में भी गिरावट का दौर जारी है. आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी के भावों में गिरावट आई है. भारतीय वायदा बाजार में आज चांदी का रेट 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.57 फीसदी टूटा गया है, जबकि चांदी का रेट 1.22 फीसदी गिरा है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9:05 बजे 286 रुपये टूटकर 50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि चांदी का रेट आज 716 रुपये गिरकर 58,074 रुपये हो गया है. सोने का भाव आज 50,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला था, लेकिन थोड़ी देर बाद यह कुछ संभला और 50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी का भाव 58,441 रुपये पर खुला था लेकिन फिर सुधार के साथ 58,074 रुपये हो गया.