रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में नजर आ चुकीं हरियाणा से बीजेपी की दिवगंत नेता सोनाली फोगाट कीके मौत को लेकर मिस्ट्री अभी भी बनी हुई है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। घरवालों को दो गुमनाम खत मिले हैं, जिसमें सोनाफी फोगाट की मौत से जुड़े कुछ अहम सबूत भी हैं।
घरवालों को मिले इस बेनाम खत को लेकर सोनाली फोगाट के बहनोई अमन पूनिया ने कहा है कि इन गुमनाम खतों की जांच होनी जरूरी है क्योंकि इसमें केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हैं। पहले लेटर में लिखा गया है कि सोनाफी फोगाट के मर्डर मामले में 10 करोड़ रुपये की डील हुई थी। इस खत ने सोनाली की मौत के आसपास एक बार फिर सवालों का जाल बन दिया है।