जालंधर, (संजय शर्मा)- अक्टूबर शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस की यज्ञशाला मे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह हवन यज्ञ मंच द्वारा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में की गई रामलीला के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में किया गया। प्रान्त सभी कलाकारों व सदस्यों ने गंगाजल से इस्नान उपरांत यज्ञ में आहुतियां दी। पंडित मेघ राज शास्त्री ने मंत्रचारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न करवाया। सभी कलाकारों व सदस्यों ने विधि पूर्वक हवन में आहुतियां दी व प्रभु श्री राम की जयघोष की। मंच के डायरेक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि मंच द्वारा हर वर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है । कलाकारों ने घर मे गंगाजल से स्नान करके हवन में आहुतियां दी व अपने भावों को प्रगट किया। उन्होंने बताया कि हवन से जहाँ इष्ट देव प्रसन्न होते है वही वातावरण शुद्ध होता है जो कई महामारीयो को खत्म करने के लिए लाभदायक है। इस शुभ अवसर पर डायरेक्टर रजनीश कुमार , सरपरस्त सतपाल भगत, प्रधान हरजीवन गोगना, सचिव निर्दोष कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल,, अशोक जोन्द्रा, कृष्ण लाल अरोड़ा, गायक सतनाम अरोड़ा, प्रियव्रत शास्त्री, कार्तिक कुमार, शिवम कालिया, अमनदीप हैरी, मनी,पवन भगत, शुभम भगत उपस्थित थे।