सेहत विभाग की टीमों ने डेयरियों में की चेकिंग

जालंधर, (विशाल)-कोरोना के दौर में खाद्य पदार्थो की स्वच्छता व गुणवत्ता का स्तर बनाए रखने के लिए सेहत विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जिला सेहत अधिकारी डॉ. एसएस नांगल ने बताया कि फूड सेफ्टी अफसर रमन कुमार की टीम के साथ देसी घी, मक्खन व क्रीम बेचने वाली डायरियों का दौरा किया। इस दौरान वहां साफ-सफाई का जायजा लिया और दुकानदारों व ग्राहकों को मास्क पहनकर काम करने की हिदायतें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *