सेंसेक्स आज यानी 13 दिसंबर को 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक गिरा है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 2 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.45% की गिरावट है।