सुष्मिता सेन के बर्थडे पर एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर उनके करीबी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने पोस्ट के साथ वो अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. फिल्मी करियर के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं. वहीं, सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है.

बता दें, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. पिछले साल इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को निराश कर दिया था. हालांकि रोहमन के साथ सुष्मिता की दोस्ती आज भी बरकरार है. रोहमन ने सुष्मिता सेन के बर्थडे पर बेहद खास अंदाज में उन्हें विश किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सुष्मिता सेन की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है, साथ ही रेड हार्ट के साथ 47 लिखा है. सुष्मिता इस अनसीन फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *