जालंधर, सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद भवन के बाहर जंजीरे पहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सासंद सुशील रिंकू ने गुलामी की जंजीरो से देश को आजाद करने के अपील की है। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में बयान पर अड़ा एकजुट विपक्ष जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया तो वो इसे अपनी बड़ी रणनीतिक सूझबूझ बता रहा था। पीएम के बयान न देने और मणिपुर में चाहे गए नियमों के तहत बहस की इजाजत न मिलने के चलते इंडिया गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में कई दिन कामकाज ठप रखा। सरकार को झुकते न देख उसने अपनी मांग मनवाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का रास्ता चुना। मकसद था अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में मणिपुर को केंद्र में रखा जाए और फिर पीएम से उसका जवाब मांगा जाए। ऐसे में पीएम को मणिपुर पर अपना तथाकथित ‘मौन’ तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राजनीतिक जानकार भी इसे विपक्ष की सरकार को गुगली मान रहे थे।