सीवरेज जाम की समस्या लोग परेशान

जालंधर, (रोजाना आजतक)-वर्षा के बाद सीवरेज के ओवलफ्लो होकर पानी भरने की समस्या शहर का गंभीर मुद्दा बन गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में सीवरेज जाम आम बात होकर रह गई है। वहीं शुक्रवार को गाँधी कैंप कबीर मंदिर वाली गली मे सीवरेज जाम की समस्या ने लोगो को परेशान कर रखा हैँ गांधी कैंप में पिछले लंबे समय से लोग सीवरेज समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर ही यहां बिन बरसात ही पानी खड़ा नजर आता है। इससे जहां आसपास के घरों मे रहने वाले लोगो का जीना हो रहा है, वहीं राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं सीवरेज के गंदे पानी के चलते मच्छर आदि पनपने से बिमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। मगर प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा लोगों के अनेकों बार ये मुद्दा उठाए जाने के बावजूद समस्या का स्थाई हल नहीं किया जा सका। बीते दिनों हुई वर्षा के बाद समस्या और गंभीर हो गई है।मोहल्लावासी पवन शर्मा, गगन कुमार शीला, सागर भगत बिल्लू मनदीप आरती व अन्य ने बताया कि सीवरेज विभाग वह पार्षद को अनेकों बार इस बारे में अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस है। इलाके के लोगों की ओर से बार-बार जहां पार्षद को शिकायत की गई, वहीं अपने स्तर पर निगम अधिकारियों को भी चेताया गया कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो वो प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। गंदे पानी के कारण इलाके में बीमारियां फैलने लगी हैं। डाॅक्टरों का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सीवरेज का गंदा पानी अब पानी की पाइपों में मिक्स होने से पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। बच्चे बीमार हैं। लोगो ने निगम अधिकारिओ से इस समस्या से जल्दी निजात दिलाने की मांग की हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *