नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नववनिवाहित जोड़े को शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चन्नी दूल्हे और दुल्हन को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बंठिडा की यात्रा कर रहे चन्नी ने मंडी कालन गांव पर जोड़े को देखकर अचानक गाड़ी रूकवा दी थी। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले चन्नी का भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस घटना का वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें चन्नी शादीशुदा जोड़े से बातजीत और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।