सानिया मिर्जा ने राहें जुदा करने का फैसला ले लिया

काफी दिनों से यह खबरें आ रही थीं कि सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला ले लिया है. सानिया मिर्जा ने लगातार कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की थीं जिसको देख लोगों का अंदाजा हो गया था कि शोएब और सानिया की जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा और अब इस खबर पर पुष्टि करते हुए सानिया और शोएब के एक करीबी ने यह ऑफिशियल कर दिया है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे से अलग अलग रहना भी शुरू कर दिया है. करीबी सूत्रों की माने तो सानिया इस दौरान दुबई में हैं जबकि शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं.

सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपना दर्द जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसको देखने के बाद लोगों को इनके टूटे रिश्ते का अंदाजा हो गया था. लेकिन जब से सोशल मीडिया पर इस करीबी सूत्र का बयान सामने आया है कि सानिया और शोएब से जुड़ी डायवोर्स की खबर सच्ची है और वह जल्द ही डाइवोर्स लेने जा रहे हैं. तब से इस दुखद खबर को सुन शोएब और सानिया के चाहने वालों का दिल पूरी तरह से टूट गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *