सांसद सुशील रिंकू ने सरकार भगत शाहजी की जयंती पर दरबार में लगाई हाजिरी

जालंधर, (संजय शर्मा)-महान रहबर हुजूर शहंशाह सरकार भगत शाह जी कुल्ली वाले मस्त कलंदर जी का 106 वां जन्मदिवस गांव जैतेवाली में स्थित कुल्ली वाले मस्त कलंदर जी के दरबार में गद्दीनशीन सरकार कृष्ण मुरारी शाह जी के मार्गदर्शन में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य रूप से भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू शामिल हुए। सुशील रिंकू ने गद्दनशीन सरकार कृष्ण मुरारी शाह और सभी भक्तों को महापुरुष के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने दरबार प्रबंधन द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से किये गये रक्तदान शिविर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्तदान जैसे महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गद्दीनशीन सरकार कृष्ण मुरारी शाह जी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे सभी श्रद्धालु गांव के गेट से प्रसाद लेकर दरबार में एकत्रित होकर दरबार में पहुंचे। इस दौरान संगत ने गीत गाते हुए शबद कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकार जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया और सभी भक्तों के स्वास्थ्य और सभी की भलाई के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में प्रार्थना की गई।

 

सरकार कृष्ण मुरारी शाह जी ने कहा कि महापुरुषों के जन्मदिन की खुशी में रक्तदान कैंप भी लगाया गया। रक्तदान कैंप दरबार प्रबंधन, ऑल मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन एसोसिएशन के महासचिव साइमन विल्सन, डा. केएसजी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें युवा सेवादारों ने उत्साह से भागीदारी करते हुए 30 यूनिट रक्त दान किया।

इस अवसर पर परमजीत पवार, हीरा सिंह, वजीरा सिंह, ज्ञानी गुरविंदर सिंह, सतपाल सिंह औजला, हरजीत सिंह ढिल्लों, हंस राज राणा, अमरजीत कुमार जीता, अशोक शर्मा, हंसराज रंधावा, राम सरूप पवार, जतिंदरपाल पवार, पूर्व सरपंच रछपाल सिंह फौजी, हरजिंदर कुमार मेहमी, राकेश कुमार चंदर, मंगत राम पुआर और माखन लाल चोपड़ा सहित हजारों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *