-पुलिस प्रशासन खड़ा रहा मूकदर्शक बनकर
-विरोध के बावजूद भी सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को एक घंटा संबोधित किया
ओढां (पवन शर्मा )-सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ओढ़ा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला के साथ महाराजा अग्रसेन कम्यूनिटी हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधन करने के लिए पहूंची। बैठक स्थल के पास कृषि अध्यादेश के विरोध में किसानों ने उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सांसद का घेराव किया। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को नहीं रोका, जबकि पुलिस उन्हें बस स्टैंड पर ही रोक सकती थी। हुआ यूं कि सुबह 9:30 बजे सभी किसान बस स्टैंड पर इक_े बैठे थे ओर वहां पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन फिर भी उन्हें रोकने की बजाय किसानों मिटिंग स्थल पर जाने दिया। जैसे ही सांसद सुनीता दुग्गल मिटिंग लेने पहुंची तो किसान नारेबाजी करने लगे तब सरक्षा कर्मियों ने सांसद को मिटिंग स्थल पर पहुंचा कर गेट बंद कर दिया और किसान बाहर नारेबाजी करते रहे। सुनीता दुग्गल ने करीब एक घंटा कार्यकर्ताओं कृषि अघ्यादेश व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने कि संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह विरोधी लोग कृषि अध्यादेश के बारे में कुछ नहीं जानते जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल पास किए हैं वह किसानों के हित में है यह विरोध किसान नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के वर्कर कर रहे हैं। अगर वें किसान है तो मुझसे शांति पूर्वक आकर बातचीत कर सकते है। मैं उनके सभी प्रश्नों का उत्तर देने को तैयार हूं लेकिन यह तो बिना मतलब नारेबाजी करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, जिला महामंत्री विजय वघवा, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग, चेयरमैन मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतिंदर गर्ग सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।