आदित्य नारायण और उनकी वाइफ श्वेता जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है साथ में श्वेता की बेबी बम्प वाली तस्वीर भी शेयर की है। आदित्य को श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़ और अविका गौर सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने बधाई दी है। वहीं कई लोगों ने उन्हें बेबी बम्प की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल किया है तो कुछ लोग बच्चे का जेंडर भी गेस कर रहे हैं। आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी।