सफाई दे रहे सेल्समैन की गाड़ी से चुरा ले गया कोल्डिंग

जालंधर, (संजय शर्मा)- शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है आज भार्गव कैंप सप्लाई को ज़ा रही गाड़ियों मे से चोरी चुपके से घात लगाकर कोल्ड ड्रिंक की पेटिया (क्रेट) चोरी करने वाला गिरोह आजकल फिर से सक्रिय हो गया है, गौरतलब हो कि भार्गव कैंप मेन बाज़ार की मशहूर बेकरी मे ज़ब कोल्ड ड्रिंक का सेल्समैन आर्डर की डिलीवरी देने गया तो वहां सड़क पर सफ़ेद एक्टिवा में पहले से घूम रहे लड़कों ने बड़ी चतुराई से दो पेटी कोल्ड ड्रिंक कैन के चुरा लिए व भाग गए।
सेल्समैन को ज़ब आस पास के लोगो ने बताया तो वहां पास ही लगे सीसीटीवी चैक करने पर सारी वारदात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी गिरोह ने गाड़ियों से ऐसे हीं काफी सामान चोरी किया था। अब देखना यह है कि इस मामले को लेकर उक्त गिरोह को पुलिस काबू करती है या फिर यह गिरोह इसी तरह से सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *