जलांधर, (संजय शर्मा )-सतगुरु कबीर महाराज जी के पावन प्रकट दिवस पर जलांधर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।राजेश बाघा ने सभी को कबीर जी के जन्मदिवस पर हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि कबीर महाराज आजीवन समाज में फैली बुराइयों और अंधविश्वास की निंदा करते रहे।उन्होंने कहा कि कबीरदास जी न सिर्फ एक संत थे बल्कि वे एक विचारक और समाज सुधारक भी थे।उन्होंने कहा कि कबीर जी ने अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख दी है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी, सुदेश भगत ,मंडल महामंत्री राकेश राणा ,सोनू चौहान ,राकेश बॉबी,पुरुषोत्तम हैप्पी भगत ,संजय भगत ,अजय भगत सोनू भगत आदि मौजूद थे।