श्याम मुरारी सेवा संस्थान का कोरोना जागरूकता अभियान

सिरसा 23 अक्तूबर, (पवन शर्मा)-श्याम मुरारी नि:स्वार्थ सेवा संस्थान सिरसा द्वारा कोरोना के बारे में प्रधानमंत्री के आह्वान को देखते हुए व अनलॉकडाउन के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण जनमानस में जागरूकता पैदा करने व लापरवाही ना बरतने के बारे में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर व बैनर लगाए गए। पोस्टर का विमोचन उपपुलिस अधीक्षक संजय कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया। संस्था के अध्य्क्ष सुमन मित्तल, सरंक्षक सुभाष वर्मा व प्रोजेक्ट चैयरमैन विश्व बन्धु गुप्ता ने बताया कि पोस्टर के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी रखने व सफाई रखने की महत्ता के बारे में बताया गया। उपपुलिस अधीक्षक संजय बिश्नोई ने संस्था के अन्य सेवा कार्यों के साथ इस प्रयास की भी प्रशंसा करते हुए कि श्याम मुरारी संस्थान का कोरोना के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। इस कार्य में सचिव प्रवीण महिपाल व कोषाध्यक्ष एस.एस. जोत सहित अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढक़र योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *