जालंधर जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय अवधि जारी की

जालंधर( विशाल/ रोजाना आजतक ) जिला प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय अवधि जारी कर दी है, जिसके तहत दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाई जा सकेंगे। इसी तरह दशहरे पर शाम छह से सात बजे तक तथा गुरु पर्व पर तड़के चार से पांच तथा रात को 9 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। इस संबंध में डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि बीते वर्षों में पटाखों के चलते हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पहले से ही समय निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने अपने इलाकों में इस समय पर ही पटाखे चलने को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *