शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा और वनराज होंगे साथ-साथ?

 इन दिनों छोटे पर्दे के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में होली का रंगा चढ़ा हुआ था, लेकिन अब शो में होली बीतने के सात एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो में एक बार फिर से रूपाली गांगुली  और सुधांशु पांडे के बीच नजदीकियां बढ़ने वाली हैं. ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या बढ़ती नजदीकियों के चलते दोनों एक दूसरे से अलग होने के फैसले से पीछे हट जाएंगे. इसी सवाल का जवाब आज के एपिसोड में मिलने वाला है. ये देखने वाली बात होगी कि क्या सुधांशु पांडे  यानी वनराज, रूपाली गांगुली  यानी ‘अनुपमा’ को दोबारा अपनाएंगे? क्या काव्या को वनराज के दिल में जगह नहीं मिलेगी? वैसे इन सवालों को देखते हुए हम आपके लिए अपडेट लेकर आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *