अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. कई लोग वजन कम करना चाहते हैं, इसके लिए कुछ लोग जिम जाते हैं तो कई लोग रनिंग करते हैं, इसके बाद भी उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता. दरअसल, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ आपको अपनी डाइट पर भी उतना ही फोकस करना चाहिए, जितना कि आप जिम में मेहनत करते हैं. हम आपको ऐसे ड्रिंक के बार में जानकारी दे रहे हैं, जिसका सेवन करके आप तेजी से वजन घटा सकते हैं. इस ड्रिंक का सेवन करने के बाद आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा आप दिनभर एक्टिव फील करेंगे. बस आपको इस ड्रिंक का नियमित रूप से सेवन करना होगा. एक शोध के अनुसार प्रतिदिन एक चम्मच जीरे के सेवन से तीन गुना तेजी फैट से कम होता है. 88 मोटी महिलाओं पर किए गए शोध में पाया गया कि वजन कम करना है तो जीरे का सेवन करना चाहिए. ये ना सिर्फ एक्ट्रा कैलोरी बर्न करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है और डायजेशन ठीक करता है. आप रोजाना जीरे के सेवन से महज एक महीन के अंदर आसानी से वजन कम कर सकते हैं.