शिव सेना श्री राम चौक में खालिस्तानी कट्टरपंथी नारायण सिंह चोड़ा का फूंकेगी पुतला

जालंधर, आज जालंधर की समूह शिव सेना की मीटिंग हुई! जिसमें पंजाब के हालातो को देखते हुए कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया! जिसके शिव सेना नेता नरेंदर थापर ,सुनील कुमार बंटी ,ईशांत शर्मा ,रोहित जोशी ने कहा कि विदेश में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथी जो आए दिन पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग करवा रहे हैं और पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं!

शिवसेना नेताओं ने कहा बीते दिनों अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व डिप्टी सीएम पर खालिस्तानी कट्टरपंथी नारायण सिंह चोड़ा द्वारा गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई जो बहुत निंदनीय घटना है शिवसेना नेताओं ने प्रशासन और सरकार को अपील करते हुए कहा की खालिस्तानी कट्टरपंथी नारायण सिंह चोड़ा जिस पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक पंजाब में हथियार सप्लाई करने और पंजाब में दंगे भड़काने के मुकदमे दर्ज है और शिवसेना नेताओं ने पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब से अपील की है कि खालिस्तानी नारायण सिंह चोड़ा को तुरंत फांसी पर लटकाया जाए और शिवसेना नेताओं ने कहा कट्टरपंथी खालिस्तानी नारायण सिंह चोड़ा द्वारा श्री हरमंदिर साहिब जी में गोली चलाकर गुरु घर की मर्यादा को भंग किया गया है जिससे हिंदुओं और सीखों की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है मीती 19 दिसंबर को श्री राम चौक से कमिश्नर ऑफिस तक खालिस्तानी कट्टरपंथी नारायण सिंह चोड़ा को फांसी दिलाने के लिए पैदल रोष मार्च निकाला जायेगा और श्री राम चौक में नारायण सिंह चोड़ा पुतला फुक प्रदर्शन किया जाएगा! इस मौके शिव सेना नेता सतिंदर वालिया , जस्सा अलीपुरिया, दिनेश चौहान, मंदीप, चांद, नवीन, मनीष, अखलेश, विक्रम कुमार, अश्वनी बंटी, सुनील अहीर, विक्की गोस्वामी, रेनू मैडम, राज कुमारी, आदि शिव सैनिक मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *