शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने 64 प्रत्याशियों (हलका इंचार्ज) के नामों की घोषणा की

Chandigarh : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशी घोषित करने में शिअद सबसे आगे है। आज शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने 64 प्रत्याशियों (हलका इंचार्ज) के नामों की घोषणा कर दी। आज की सूची में जालंधर कैंट से जगबीर सिंह बराड़, अमृतसर नार्थ से अनिल जोशी, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, जालंधर सेंट्रल से चंदन ग्रेवाल, नकोदर से गुरप्रताप सिंह वडाला, फिल्लाैर से बलदेव सिंह खैहरा का नाम घोषित किया गया है। सुखबीर बादल खुद जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

किसे कहां से टिकट
पार्टी ने गुरदासपुर सीट से गुरबचन सिंह बाबेहाली को उम्मीदवार बनाया है. उनके अलावा अमृतसर नॉर्थ से अनिल जोशी, अमृतसर वेस्ट से डॉक्टर दलबीर सिंह वर्का और अमृतसर साउथ से तलबीर सिंह गिल को चुनावी मैदान में उतारने का एलान किया है
अकाली ने दल ने लुधियाना सेंट्रल सीट पर प्रीतपाल सिंह पाली को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि लुधियाना वेस्ट से महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और लुधियाना ईस्ट ने रंजीत सिंह गिल को टिकट दिया है. इसके अलावा मोगा सीट से मखन बरजिंदर सिंह और फिरोज़पुर ग्रामिण से जोगिंदर सिंह जिंदू को चुनावी मैदान में खड़ा किया है.
पार्टी ने फाज़िलका विधानसभा क्षेत्र से हंसराज जोसान, फरीदकोट से परमबंस सिंह बंटी रोमाना, बरनाला सीट से कुलवतं सिंह कांटा, पटियाला की नाभा सीट से कबीर दास और पटियाला की ही सनौर सीट से हरिंदर सिंह चंदुमाजरा को चुनावी मैदान में उतारने का एलान किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *