शादी में बंधन में बंधने जा रहे हैं बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, खुद किया ऐलान

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर तमाम कयास लगाए जाते रहे हैं। उनकी शादी कथावाचक जया किशोरी के साथ होने की खूब चर्चा हुई। हालांकि अब धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस से बात करते हुए ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दरबार लगाए हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उनसे शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया है कि वह बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *