शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित

जालंधर, (संजय शर्मा)- आज आम आदमी पार्टी जालंधर इकाई की तरफ से पंजाब महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर, एम एल ए रमन अरोड़ा, एम एल ए डी सी पी बलकार सिंह के दिशा निर्देशों पर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिवस के विशेष अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि हमने इन शहीदों की बदौलत ही आजादी हासिल की है तथा हमारा कर्तव्य बनता है की हम इनके सपनो को साकार कर के दिखाएं।इस मौके पर आप के अलग अलग नेताओं ने शारदा सुमन अर्पित किए और इन शहीदों को याद करते हुए कहा कि अब वो वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर इस रंगले पंजाब की सृजना करें तथा इनके सपनो को अमली जामा पहनाने के लिए दुबारा इक्कठे हों।इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम कुमार फिल्लौर,जीत लाल भट्टी आदमपुर, दिनेश ढल जालंधर नॉर्थ, सुरिंदर सिंह सोढी जालंधर कैंट,मंगल सिंह लोक सभा इंचार्ज,हरचरण सिंह संधू अप प्रधान,सुभाष शर्मा जिला सक्तर, आत्म परकश बबलू दोआबा प्रधान,अब्दुल बारी सुलेमानी उप प्रधान मेनिओरिटी विंग तथा अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *