जालंधर,पंजाब प्रदेश में मुख्यमंत्री स:भगवंत सिंह मान और डी जी पी पंजाब गौरव यादव द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर उनको सलाखों के पीछे भेजने का जो ऐलान किया गया है उसके बाबजूद भी शहर में बिना किसी डर ख़ौफ़ के नशा तस्करी का गोरखधंधा भार्गव नगर,बस्तियात इलाके में खुलेआम हो रहा है।बेकसूर नोजवान नशा तस्करों के मक्कड़ जाल में अपनी जवानी नष्ट कर रहे है।यह शब्द आज शिव सेना राष्ट्रहित के प्रभारी दीपक शर्मा ने अपने कार्यलय गोपाल नगर में बैठक के दौरान कहे उन्होंने कहा कि रॉड पर महिलाएं सुरक्षित नही है।स्नैचर खुलेआम लूट खोह कर फरार हो जाते है जिसके पीछे एक ही लक्ष्य होता है नशा शर्मा ने कहा कि दुसरो जिलो की पुलिस को नशा तस्करों के ऊपर छापामारी करने के लिए लगाया जाए।क्योंकि छापामारी होने से पहले ही नशा तस्करों को खबर मिल जाती है और वो आगे पीछे हो जाते जा शहर ही छोड़ जाते है।दीपक शर्मा ने कहा कि पुलिस वर्दी में छुपी कुछ काली भेड़े नशा तस्करों के साथ मिली हई है नशा तस्करों के साथ साथ इनपर भी सख्त कार्रवाई की जाए और जिससे जालंधर शहर में नशा खत्म हो सके।