जालंधर,(विशाल)-कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर शेखां बाजार की तरफ से शहर में सैनिटाइज स्प्रे करने की मुहिम जारी है। इसके तहत वीरवार को शहर के कई धार्मिक स्थानों पर जाकर उक्त अभियान चलाया गया। रमन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर एहतियात बरतनी चाहिए। धार्मिक स्थानों के साथ लोग आध्यात्मिक रूप से जुड़े होते है। ऐसे में यहां पर अधिक एहतियात बरते जाने की जरूरत है। इसके चलते उक्त अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने श्री परम हंस अद्वत श्री आनंदपुर सत्संग भवन शिव नगर व वैष्णो देवी मंदिर खिगरा गेट सहित कई जगह पर जाकर सैनिटाइज स्प्रे किया।