देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी बीच बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना का शिकार हो रहे हैं. कल अक्षय कुमार और गोविंदा को कोरोना होने की खबर सामने आई और अब एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. दोनों ही एक्टरों ने अपने कोरोना पॉजेटिव होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. भूमि ने बताया कि उन्हें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और वह तुरंत अपने घर में ही क्वारंटीन हो गई हैं. वहीं विक्की का कहना है कि सारी सावधानी बरतने के बाद भी वह कोविड पॉजिटिव हो गए हैं.