नई दिल्ली, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एक दल को फिर से संगठित करने का प्रयास तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एक बड़ी बैठक भी हुई थी. जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं. अब विपक्षी एकता दल को नाम देने की कवायद भी शुरू हो गई है.
सीपीआई महासचिव डी राजा ने रविवार को बताया कि विपक्षी गठबंधन को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायन्स (PDA) नाम दिया जाएगा. राजा के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के इस नाम का ऐलान जुलाई में शिमला में होने वाली अगली बैठक में होगी. हालांकि, यह बैठक कब होगी इसे लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है. पिछले लोकसभा चुनाव से ही विपक्षी गठबंधन को संगठिन करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक यह बिखरी हुई ही नजर आई है.