जालंधर,(विशाल)-चैत्र माह में सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम, श्री देवी तलाब मंदिर में इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए वार्षिक मेला रद कर दिया गया था। बावजूद इसके तड़के से ही श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे। देखते ही देखते मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर भक्तों की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालु हाथों में लाल झंडे लेकर मां की महिमा का गुणगान करते हुए मंदिर पहुंचे। यह दौर सुबह से लेकर रात तक निरंतर जारी रही ।मेला स्थगित करने के बावजूद भक्तों की भीड़ बढ़ने पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। इसमें अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड लगाने से लेकर कोरोना को लेकर सरकार की हिदायतों को सख्ती के साथ पालना करने के लिए सेवादार तैनात करना तक शामिल रहा। श्री देवी तलाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने बताया कि मंदिर में सुबह सैनिटाइज स्प्रे किया गया था। यह दौर रात को भी चला। इसी तरह मंदिर में प्रवेश करने से पहले टैंपरेंचर चेक करने से लेकर हाथ सैनिटाइज करवाने के लिए भी कमेटी ने प्रबंध किया है। ना लगे लंगर न ही पहुंची भजन मंडलीयह पहला अवसर था जब विश्व विख्यात मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में होने वाले वार्षिक मेले में ना तो किसी प्रकार का लंगर लगाया गया व ना ही भजन मंडली पहुंची। जबकि, इससे पूर्व इस मेले में कई नामी कलाकार हाजिरी लगवाने के लिए आते हैं। इसी तरह मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर टांडा रोड तक विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया जाता था।श्री देवी तलाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने मां त्रिपुरमालिनी धाम में शुक्रवार को पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंदिर के अंदर व बाहर व्यापक प्रबंध किए थे। इसके बिना भीड़ कंट्रोल करना आसान ना था