लोहड़ी पर पतंगों के जरिए आसमान में दिखेगा किसानी संघर्ष का रंग

जालंधर,(विशाल)-पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जालंधर और बाकि बाकि शहरो मे भी लोहड़ी के दिन बहुत ही धूमधाम होती है और इस दिन खूब पतंगबाजी की जाती है। वहीं इस बार किसान आंदोलन को देखते हुए नौजवान किसानी स्लोगन वाली पतंगों की डिमांड कर रहे हैं। जिसके चलते दुकानदार भी किसानी स्लोगन वाली पतंगे बनवाकर बेच रहे हैं।  दुकानदारों का कहना है कि, इस बार लोहड़ी के मौके पर पतंगबाजी करने के शौकीन लोग किसानी स्लोगन वाली पतंगों की मांग कर रहे हैं। हमारे कारीगरों की तरफ से किसानी स्लोगन वाली पतंगे बनाई जा रही है। ऐसी पतंगे हाथों-हाथ बिक रही हैं। उन्होंने केंद्र से अपील करते हुए कहा कि जल्द खेती कानून रद्द करे, क्योंकि किसान नहीं तो हम नहीं। वहीं पतंगबाजी के शौकीन नौजवानों ने कहा कि किसानी आंदोलन में हम सभी को किसानों का साथ देना चाहिए। इस बार हम किसानी स्लोगन लगी पतंगे खरीद रहे हैं। किसानी स्लोगन वाली पतंगों के जरिए आसमान में किसानी संघर्ष का रंग बिखेरेंगे, तांकि अड़ियल रवैये वाली केंद्र सरकार की आंखें खोली जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *