लाल किला कांड का ‘गुनहगार’ दीप सिद्धू अरेस्ट, दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने धर दबोचा

नई दिल्‍ली, 26 जनवरी को लाल किले में हुए उपद्रव का मुख्‍य आरोपी दीप सिद्धू पकड़ा गया है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले के प्राचीर में झंडा फहराने का आरोपी है। घटना के बाद से ही दीप सिद्धू फरार चल रहा था। सिद्धू पर दिल्‍ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। फरार होने के बावजूद सिद्धू फेसबुक के जरिए लगातार वीडियो मेसेज जारी कर रहा था। दिल्‍ली पुलिस ने पिछले दिनों दावा किया था कि वह अपनी एक करीबी मित्र के जरिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा था। दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि सिद्धू की महिला मित्र कैलिफोर्निया में रहती है। दीप सिद्धू वीडियोज बनाकर उस महिला को भेजता था और वह सिद्धू के फेसबुक अकाउंट से उन्‍हें अपलोड करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *