लाल किला उपद्रव मामले में जालंधर में एनआईए और दिल्ली पुलिस की रेड

जालंधर,(विशाल) दिल्ली में 26 जनवरी को हुए उपद्रव के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज दिल्ली पुलिस एवं एऩआईए की टीम ने बस्ती बावा खेल क्षेत्र में छापेमारी की। बताया जाता है कि जिन आरोपियों में लाल किले पर झंडा फहराया था उनमें से एक आरोपी जालंधर का है। उसी की गिरफ्तारी के लिए यह रेड की गई। जिस घर पर रेड की गई वहां पुलिस को ताला लगा मिला। इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस बारे में एसीपी वेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मामला गुप्त रखा हुआ है। उन्हें ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने छापामारी की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दाैरान लाल किला पर झंडा चढ़ाया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *