एसबीआई ने एमसीएलआर रेट में 0.15 फीसदी का इजाफा कर दिया है। नई दरें आज यानि कि 15 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है। एमसीएलआप पर मिनिमम ब्याज दर होती है। जिस पर कोई बैंक आपको लोन देता है यानि कि एसबीआई से लोन लेना अब महंगा हो गया है। एसबीआई एमसीएलआर बेस रेट पहले 10.10 फीसदी था जिसको बढ़ाकर 10.25 फीसदी दिया गया है। वहीं MCLR पर आधारित लोन अब 8से 8.85 फीसदी के बीच में मिलेगा। ओवरनाइट MCLR 8 फीसदी और 1 से 3 महीने के लिए MCLR 8.20 फीसदी हो गया है। 6 महीने के लिए MCLR में 10 बीपीएस का इजाफा कर 8.55 फीसदी कर दिया गया है। 1 साल के ग्राहक लोन के लिए MCLR पर 8.65 फीसदी हो गया है। 2 और 3 सालों के लिए MCLR को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी कर दिया गया है।