लंबित मांगों को लेकर डीएवी कालेज के शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

जालंधर,(विशाल) डीएवी कालेज के शिक्षकों ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएवी कॉलेज कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डा. बीबी यादव के दिशा-निर्देश पर हुए धरना प्रदर्शन में पंजाब-चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन (पीसीसीटीयू) ने हिस्सा लिया। शिक्षकों ने कॉलेज के बाहर सुबह 11 से लेकर एक बजे तक दो घंटे तक शांति पूर्वक विरोध जताया। टीचर्स ने कालेज के बाहर मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ रोष रैली निकाली।सदस्यों ने कहा कि डीएवी कालेज मैनेजमेंट कमेटी तानाशाही रवैया अपना रही है। यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह रंधावा व स्थानीय प्रधान प्रो. शरद मनोचा, सचिव प्रो. अशोक कपूर ने कहा कि अगर अध्यापकों की लंबे समय से अटकी हुई मांगें समय पर नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर उप प्रधान डा. संजीव धवन, प्रो. कमलदीप, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुधा अरोड़ा, प्रो. निश्चय बहल, प्रो. राजीव शर्मा, डा. नवजीत, प्रो. एकजोत, प्रो. डीके मंड, प्रो .वी सैनी, प्रो. वी सूद, प्रो. अमित शर्मा, प्रो. शीतल अग्रवाल, प्रो. आशु मेहता, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अमित जैन, प्रो. राजीव पूरी, प्रो. पूजा शर्मा, प्रो. एनके नेब, प्रो. राज कुमार ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *