रोड शो ने सुनिश्चित की भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत

जालंधर, (संजय शर्मा)-आज बैंस बन्दुओं के नतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इकबाल सिंह अटवाल के हक़ में कंपनी बाग़ से लेकर लम्बा पिंड, किशनपुरा,शहीद भगत सिंह चौक तक भव्य रोड शो निकाला। जिसमे उनके साथ गुजरात के पूर्व मुख्य्मंत्री विजय रुपानी,बैंस बन्दुओं,किशनलाल शर्मा, एवं लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह बग्गा मौजूद रहे। रोड शो में लोगो ने पुष्प वर्षा कर बैंस बन्दुओं का जोड़दार स्वागत किया गया।रोड शो अनुसार जिस तरह से शहर की जनता उमड़ कर आई, उससे ना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं।

इस अवसर पर बैंस बन्दुओं ने सभी को सम्बोधित करते हुई कहा कि भाजपा के नतृत्व केंद्र सरकार किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है। उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भावपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी अटवाल को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा हम पूरे निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के रोड शो में उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है। इस रोड शो ने विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। इस रोड शो ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित कर दी है और अब जरूरत है कि हम विपक्ष यूनाइटेड के के उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर जीत हासिल करें।
इस अवसर पर सिमरजीत सिंह बैंस , बलविंदर सिंह बैंस, किशनलाल शर्मा,जसवीर सिंह बग्गा ,रणधीर सिंह, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह, गुरप्रीत खुराना,काला, हरविंदर, हर्जाप, पवन दीप, सर्बजीत, बलदेव सिंह, हरपाल सिंह, मनिन्दर सिंह, जतिन्दर,ऋषिपाल अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *