रूस और यूक्रेन जंग : हवाई हमलों का अलर्ट, 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ा

KIYV: रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से बड़ा हवाई हमला किया गया है। इसमें यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास धमाके हुए हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।
रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। रूस ने राजधानी कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। खारकीव से भारतीयों को भारत में लाया जा रहा है। बता दें कि 17 हजार भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *