बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। चाहें बात फिल्म की स्टारकास्ट की हो या फिर अमेजन प्राइम वीडियो के निर्माण क्षेत्र में कदम रखने की। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी और शूट के लिए अक्षय कुमार, कलीना सांताक्रूज़ के प्राइवेट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।बता दें कि इस फिल्म में एक ओर जहां पहली बार अक्षय और नुसरत एक साथ नजर आएंगे तो वहीं इससे पहले अक्षय- जैकलीन की जोड़ी फिल्म हाउसफुल-2, हाउसफुल-3 और ब्रदर्स में नजर आ चुकी है। अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म राम सेतु का शूट अयोध्या में होगा, जिसके लिए अक्षय रवाना हो गए हैं। याद दिला दें कि फिल्म 2022 दिवाली पर रिलीज होगी।