जालंधर, (संजय शर्मा/रोजाना आज तक)-जैसे जैसे दशहरा पर्व नजदीक आ रहा है शहर में रामलीला का मंच करने वाली संस्थाओं की भी दौड़ लग गयी है।आज शहर में रामलीला का आयोजन करवाने वाली संस्थाओं का एक शिश्मण्डल सहायक डिप्टी कमिश्नर को मिला और पंजाब सरकार की तरफ से अनलॉक 5 तहत खत्म की रिस्ट्रक्शन तहत रामलीला करवाने संबंधी एक मेमोरेंडम दिया। ऐ डी सी ने उपस्थित सभी संस्थाओं की बात को धेयान से सुना व इस मसले को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया। इस के बाद प्रतिनिधि मंडल ने सी पी कार्यलय में ए सी पी बलकार सिंह से भेंट करके उनको शहर में जो भी रामलीला कमेटी रामलीला का आयोजन करना चाहती है उनको कोविड की हिदायत मुताबिक रामलीला का आयोजन करने की अनुमति प्रदान करने की बिने की। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल की बातों को ध्यान से सुनने के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज के पास भेज दिया व सभी कमेटिया को आश्वस्त किया कि इसका जल्दी ही कोई उचित हल निकाला जाएगा। उपस्थित प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि हर वर्ष रामलीला से 2 महीने पहले ही इसकी अनुमति लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाती है पर इस वर्ष कोरोना वायरस कारण सरकार ने एक एक करके अनलॉक खत्म किया है। जिस के तहत अब बाज़ार, शापिंग माल, व अन्य सभी जगह खोल दी है, लोकडौन खत्म कर दिया है, कर्फ्यू खत्म हो चुका है। सभी संस्थाओं ने डिप्टी कमिश्नर से निवेदन किया की सभी संस्थाओं को जल्दी से जल्दी रामलीला करने की अनुमति दी जाए तांकि सदियों से चली आ रही इस परम्परा को जारी रखा जा सके। उन्हीने बात की 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे । प्रतिनिधि मंडल में शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस के डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल हैरी, श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब जगतपुरा से डायरेक्टर राजेश मेहता व प्रधान प्रदीप सिंह, भगवान शिव मंदिर राम लीला क्लब कीर्ति नगर लडोवाली रोड से डायरेक्टर रवि बम्बोत्रा, बाल दशहरा व रामलीला क्लब बस्ती शेख से रजत धंजल माणिक व शीतल, महाबीर क्लब जनक नगर बस्ती शेख से लक्की लाला जी व मुनीश, जै महावीर क्लब से साहिल व बिल्ला, बाल लीला ड्रामाटिक क्लब मुहल्ला चाहे आम बस्ती शेख से प्रधान गुरमीत सिंह व डायरेक्टर अमनदीप हैरी, विश्व हिंदू परिषद जालंधर के महामंत्री श्री कर्ण चौहान उपस्थित थे।