जालंधर, (संजय शर्मा )-आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के महामंत्री राजेश कपूर ने भारी संख्या में महिलाओं के साथ मास्टर तारा सिंह नगर में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में घर-घर जाकर प्रचार किया उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राम लुभाया कपूर, प्रदीप वासुदेव, राजकुमार चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीनू सेठी, जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का, व नरेश चौहान, मुख्य रूप से उपस्थित थे जिला महामंत्री राजेश कपूर ने मास्टर तारा सिंह नगर में घर घर जाकर इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में चुनाव प्रचार किया और 10 मई को होने वाले चुनाव में उनके हक में सभी लोगों से वोट करने की अपील की