यूपी में योगी आदित्यनाथ और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह झेल रहे अपनों का ही गुस्सा, जानें- क्या है वजह

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीते कुछ सप्ताह से जो समस्या झेल रहे हैं, वह परंपरागत नहीं है। आमतौर पर असंतोष तब देखने को मिलता है, जब कोई सरकार किसी तरह के संकट में हो। ऐसी स्थिति में सांसद और विधायक इसलिए अपनी आवाज उठाते हैं ताकि पार्टी को चुनाव में हार का सामना न करना पड़े। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और योगी आदित्यनाथ की बात करें तो यह विद्रोह हार को नजदीक देखकर नहीं है। दरअसल यह जीत की संभावना के चलते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *