मॉडल टाउन बीएमडब्ल्यू लूट के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना-6 की पुलिस ने कुछ दिन पहले पॉश एरिया मॉडल टाउन में बीएमडब्लयू की लूट के मामले को हल करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष, राज करण सिंह उर्फ बंटी के तौर पर बताई गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। एसीपी क्राइम निर्मल सिंह, थाना प्रभारी सुखजीत सिंह गिल ने बताया कि इन आरोपियों से बीएमडब्ल्यू कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला है कि गाड़िया लूटने का काम नशों के लिए करते है। इनमें दो सगे भाई है और एक इनका चचेरा भाई जरकरण सिंह उर्फ बल्लू भी लूट की वारदातों में शामिल है।हालांकि वह घायल है जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से आरोपी हर्षदीप का परिवार कैनेडा में रहता है। पकड़े गए दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी जगदेव कलां थाना चढेर का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी को भले ही 10 पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपियों की तालाश जारी थी। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करके सफलता हासिल की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *