भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा जिले के घोषित उम्मीदवारों का कार्यालय में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यकारिणी और सभी मोर्चों द्वारा आगामी विधानसभा में ज़िले के घोषित तीनों उम्मीदवारों का स्वागत स्थानीय भाजपा कार्यालय लाजपत नगर में बडी गर्मजोशी के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जालंधर भाजपा पूरी तन्मयता से चारों विधानसभा सीटें नये पंजाब को बनाने के लिए पार्टी के खाते में डालेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश चरम सीमा पर था। पूरा वातावरण जयघोष और नारों से मंत्रमुग्ध हो गया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, उत्तरी से कृष्ण देव भंड़ारी और पश्चिमी सीट से महिंद्र भगत सभी ने भाजपा पार्टी हाईकमान में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह , जे.पी.नड्डा राष्ट्रीय प्रधान, गजेंदर सिंह शेखावत चुनाव इंचार्ज पंजाब , अश्वनी शर्मा भाजपा पंजाब प्रधान का धन्यवाद किया तथा कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि अब पंजाब के लोगों ने बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना लिया है तथा आने वाले समय मे भाजपा पूर्ण बहुमत से पंजाब में सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *