यरूशलम, मिडिल ईस्ट में नई जंग की आहट से रविवार को पूरी दुनिया दहल उठी. यहां हिजबुल्लाह ने इजरायल पर 300 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन दागे. हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया. हालांकि इस हमले की इजरायल को पहले ही भनक लग गई थी और उसने ज्यादातर ड्रोन और मिसाइलों को मर गिराए. वहीं इसके बाद इज़रायली सेना ने 100 फायटर जेट से हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर धावा बोल दिया.इजरायल ने इस हमले में हिजबुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा किया गया है. वहीं लेबनान की मीडिया का दावा है कि दक्षिण लेबनान के कई शहरों में इजयाइल की सेना ने हमला किया है, जिससे वहां बड़ी तबाही मची है. इन हमलों के कारण इलाके में महायुद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया और इससे गाजा में युद्ध विराम समझौते के प्रयास विफल हो सकते हैं.