CHANDIGARH : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ ही उन्हें भाजपा में आने का न्योता भी मिल चुका है। पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने यह प्रस्ताव रखा है। शनिवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकार वार्ता में मास्टर मोहल लाल ने कैप्टन की तारीफों के पुल बांधे और भाजपा में शामिल होने का न्योता भी दिया। पूर्व मंत्री मोहन लाल ने यहां तक कह दिया कि वह पंजाब में भाजपा का साथ दें और सूबे में भाजपा की सरकार बनाएं और नेतृत्व करते रहें। मास्टर मोहन ने कहा कि कांग्रेस सिद्धू को इसीलिए पार्टी में लाई थी ताकि कैप्टन की गर्दन पर घुटना रखकर इस्तीफा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को इस्तीफे के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र का अपमान है। मोहल लाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में फिट नहीं बैठते हैं।