महिला नेत्री व पूर्व जज मंजू राणा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस से शिकायत

कपूरथला, आम आदमी पार्टी की नेत्री व पूर्व जज मंजू राणा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह पर बड़ा ही सनसनीखेज आरोप लगाया है मंजू राणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कैबिनेट मंत्री राणा ने उनके साथ बदतमीजी की है और छेड़खानी की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पंजाब कैबिनेट मंत्री और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ महिला ने छेडछाड की शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जाँच में लग गई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कपूरथला के रहने वाले राणा गुरजीत सिंह ने उनके साथ छेडछाड की। जिसके बाद महिला थाने में पुलिस की सहायता के लिए पहुँची। पीड़ित महिला मंजू राना ने कहा कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी को जॉइन किया है। वे कपूरथला से आम आदमी पार्टी की संभावित उम्मीदवार भी है। दशहरे के दिन पानी की सेवा कर रही मंजू राणा के साथ विधायक राणा गुरजीत सिंह ने छेडछाड की थी जिसकी शिकायत पुलिस के पास पहुँची है। इस संबंध में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह से उनके पक्ष के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है। अब देखना यह होगा कि पूर्व जज मंजू राणा की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती है या फिर राजनीतिक दबाव के कारण यह शिकायत महज शिकायत ही रह जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *